जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव में बुधवार रात को चोर दो मंदिरों के ताले तोड़कर चांदी के छत्र और कैश चोरी कर लिए।
प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार
जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव में बुधवार रात को चोर दो मंदिरों के ताले तोड़कर चांदी के छत्र और कैश चोरी कर लिए। चोर करीब ढाई किलो चांदी, 12 ग्राम सोने के छत्र सहित दानपात्र से 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।
रगुनाथपुरा निवासी प्रागाराम पुरोहित ने बताया कि रात को चोर गोगाजी मंदिर और महादेव मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में से सोने, चांदी और पीतल के छत्र और दानपात्र में से 20 हजार रुपए चुराकर ले गए। चांदी करीब 1 लाख 50 हजार रुपए और सोना के छतर 50 हजार रुपए से ज्यादा कीमत का होगा। उन्होंने बताया कि गोगाजी मंदिर से चांदी के 4 बड़े छतर, 20-25 छोटे छत्र (350 ग्राम), 4 सोने के छत्र (12 ग्राम), एक बड़ा झूमर, 2 पीतल के बड़े छत्र चुराकर ले गए। वहीं, पास में ही महादेव मंदिर के ताले तोड़कर चोर एक चांदी का बड़ा छत्र, एक छोटा छत्र कुल (2 किलो), पंच धातु का शिवलिंग और दानपात्र तोड़कर उसमें से करीबन 20 हजार रुपए चोरी कर लिए। सायला थाना अधिकारी प्रदीप डागा ने बताया कि फिलहाल सायला थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।