Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

तमिलनाडु व कर्नाटक में फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का टर्न ओवर, नोटिस आने पर उड़े होश। सांचौर के तीन मामले सामने आए हैं। तीनों में दो व्यापारी है] तो एक बस ड्राइवर है।

0 29

प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार

केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई जीएसटी के बाद बदमाश फर्जी तरीके से दूसरों के नाम पर जीएसटी नंबर लेकर करोड़ों रुपयों का सरकार को चुना लगा रहे है। हाल में सांचौर के तीन मामले सामने आए हैं। तीनों में दो व्यापारी है] तो एक बस ड्राइवर है। इन तीनों के नाम पर दक्षिण भारत के अलग-अलग शहरों में बोगस फर्म खोल कर करोड़ों का कारोबार कर दिया। अब जीएसटी नहीं भरने पर एक पीड़ित के बैंक खाते के लेनदेन पर रोक लगाई तो मामले की जानकारी मिली। वहीं, दूसरे दोनों को सीए के माध्यम से जानकारी मिली।जिसके बाद तीनों ने सांचौर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सांचौर कस्बे में कपड़े के व्यापारी भूराराम ने जब अपने चार्टर्ड एकाउंटेंट के माध्यम से इनकम टैक्स रिटर्न भरा तो अपने नाम से एक फर्म देखकर चौंक गए। उनके सीए ने बताया कि आपके पैन कार्ड के नाम पर एक जीएसटी नम्बर तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के चैन्नापल्लली गांव में महावीर एंटरप्राइजेज के नाम से लिया हुआ है। जिसने वर्ष 2021-22 में करीब 15 करोड़ का टर्न ओवर किया है। यह जानकर भूराराम के पैरों तले जमीन सरक गई, क्योंकि यह टर्न ओवर अब उनके खाते में बोल रहा है और उसका टैक्स भी भूराराम को भरना पड़ेगा। पता चला कि तमिलनाडु में उसके नाम से वर्ष 2019 से व्यापार हो रहा है। जीएसटी नम्बर अथवा टर्न ओवर ऑनलाइन करने पर पता अब चला है। भूराराम ने चार दिन पहले सांचौर पुलिस थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। जाखल के व्यापारी ओमप्रकाश के नाम पर भी अज्ञात बदमाशों ने फर्जी तरीके तमिलनाडु व कर्नाटक में अलग-अलग जीएसटी फर्म खोल दी। इन फर्मों में करीबन 20 लाख की जीएसटी चोरी कर दी। अब ओमप्रकाश के पास 20 लाख की जीएसटी बकाया का नोटिस पहुंचा है तो नोटिस देखकर ओमप्रकाश के होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित ने सांचौर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवा रखी है, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। जीएसटी चोरी के खेल में सांचौर के बस ड्राइवर के नाम से भी तमिलनाडु में फर्जी जीएसटी फर्म खोली हुई है। इस फर्म से करीबन 5 करोड़ की जीएसटी चोरी कर दी। अब इस बस चालक दिनेश बिश्नोई के नाम पर 5 करोड़ की जीएसटी टैक्स बकाया बता रहा है। बस ड्राइवर दिनेश विश्नोई को इस फर्जी फर्म की जानकारी लगने के बाद सांचौर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। दिनेश ने बताया कि सांचौर में बस चलाने का काम कर रहा हैं, लेकिन अज्ञात बदमाशों ने कागजात चोरी करके जीएसटी फर्म खोल कर टैक्स की चोरी कर दी। सांचौर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि तीन अलग-अलग व्यक्तियों ने तमिलनाडु या कर्नाटक में फर्जी तरीके से उनके नाम पर फर्म रजिस्टर्ड करवाकर जीएसटी नंबर लेकर करोड़ों की लेनदेन करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.