सांचोर में खरतरगच्छ सहस्राब्दी गौरव वर्ष कैलंडर 2023 का जैन समाज के लोगों की मौजूदगी में विमोचन हुआ।
प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार
सांचौर में गुरुवार को खरतरगच्छाचार्य श्री जिनपीयुषसागर सूरीश्वर जी म.सा. की प्रेरणा से खरतरगच्छ सहस्राब्दी महोत्सव समिति द्वारा प्रकाशित खरतरगच्छ सहस्राब्दी गौरव वर्ष कैलंडर 2023 का जैन समाज के लोगों की मौजूदगी में विमोचन किया गया। इस दौरान नाकोड़ा ट्रस्टी गजेंद्र संखलेचा ने कहा कि जैन धर्म के 2650 वर्षों की प्राचीन परंपरा में सबसे प्राचीन जीवंत समुदाय मूर्तिपूजक खरतरगच्छ है, जो संवत 2080 में चल रहा है। इस समुदाय को 1000 वर्ष पूर्ण होने वाले है। जिसके चलते आचार्य की प्रेरणा से सम्पूर्ण भारत वर्ष में खरतरगच्छ सहस्राब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत कैलंडर निकाला गया है। इसको विमोचन के बाद जैन समाज के घरों में निशुल्क वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर नाकोड़ा प्रत्याशी मांगीलाल संखलेचा, पारसमल सिंघवी, संपत राज संखलेचा, कैलाश सेठिया, बाड़मेर जैन समाज संस्थान सांचौर के अध्यक्ष केवलचंद बोहरा, बाड़मेर जैन समाज संस्थान के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल मालू, बाबूलाल छाजेड़, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद के पूर्व अध्यक्ष गोतमचंद बोथरा, वर्तमान अध्यक्ष अशोक श्रीमाल, बाबूलाल छाजेड़, पवन बोथरा, मांगीलाल छाजेड़, जगदीश छाजेड़, दिनेश बोहरा, संपतराज लुणिया, मूलचंद छाजेड़, मांगीलाल बोथरा, प्रकाश मालू, हेमराज सिंघवी, जगदीश बोथरा,संजय मालू व सुनील बोथरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।