Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

32वां सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक .

0 54

जिगर जोशी बौद्धिक भारत समाचार

सांचौर निकटवर्ती लाछीवाड़ गांव में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सांचौर पुलिस यातायात विभाग की ओर से 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया पुलिस ने वाहन चलाने के दौरान दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने और चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने सहित यातायात के अन्य नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक किया गया।

सांकड़ चौकी से सबस्पेक्टर श्री ओमप्रकाश बिश्नोई वह पहाड़ सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के पूरे दिनों में लोगों को समझाइश के साथ ही जागरूक करने का भी काम किया जाएगा। जिसका आयोजन हर थाना स्तर पर हो रहा है इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई सहित उनके लाइसेंस निलंबित करने का प्रस्ताव आरटीओ को भेजने, सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई, तीन सवारियों पर कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित ऑटो चालकों, नाबालिग वाहन चालकों, नशे की हालत वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट के वाहनों का संचालन, रांग साइड वाहन, ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जागरूक किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.