Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सांचौर के हाड़ेचा गांव में राजस्थान बिजली तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन चितलवाना की ओर से कर्मचारियों का आज जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

0 28

प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार

सांचौर के हाड़ेचा गांव में राजस्थान बिजली तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन चितलवाना की ओर से कर्मचारियों का आज जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा करते हुए समाधान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने कहा कि प्रदेश भर में बिजली तकनीकी कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा में लगे हुए है। इन कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर डिस्कॉम को खास कदम उठाने चाहिए। संगठन मंत्री धनराज मीणा ने कहा कि इस प्रकार तकनीकी कर्मचारियों के स्नेह मिलन समारोह में समस्याओं को लेकर चर्चा की गई है। इनके समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि दीपावली के बाद जिले भर के कर्मचारियों व अधिकारियों का जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह हुआ है। इसमें जिले भर के डिस्कॉम के तकनीकी कर्मचारियों ने भाग लिया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर चितलवाना उपखंड अध्यक्ष ओमबीर जाट, अधीक्षण अभियंता महेश कुमार व्यास, अधिशासी अभियंता तारिक खान, सहायक अभियंता पूनमाराम बिश्नोई, राहुल मीणा, कनिष्ठ अभियंता मांगीलाल बिश्नोई, दिनेश सैनी सागर सुथार, पंकज शर्मा, अशोक सैनी, उदम राजेश, अनूप, रामसिंह, दिनेश सैनी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.