रेवदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक के भाई ने रात को उसको उसको खाने के लिए आवाज लगाई तो उसका कोई जवाब नहीं आया।
हरीश कुमार गोयल बौद्धिक भारत समाचार
सिरोही जिले के रेवदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक के भाई ने रात को उसको उसको खाने के लिए आवाज लगाई तो उसका कोई जवाब नहीं आया। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसका भाई बाहर नहीं आया तो उसने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने दरवाजा खोला तो युवक फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि थाने में सूचना मिली कि निंबोड़ा गांव निवासी ताराराम (30) पुत्र मूलाराम मेघवाल ने खुद को कमरे में बंद कर रखा है और दरवाजा नहीं खोल रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो युवक छत पर लगे रस्सी के फंदे से लटका मिला। इस पर शव को नीचे उतारकर मॉर्च्युरी में रखवाया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और अविवाहित था। जब इच्छा होती तब काम करने जाता और इच्छा नहीं होती तो काम पर नहीं जाता। सुबह मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया।