उपखंड मुख्यालय रानीवाड़ा में स्कूटी सीखने को लेकर बालिकाओं में जोरदार उत्साह देखने को मिल रहा है जिला प्रशासन की प्रेरणा से राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधि भाणाराम बोहरा द्वारा रानीवाड़ा नगर पालिका में 1 वर्षों से बालिकाओं व महिलाओं को निशुल्क स्कूटी सिखाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें वर्तमान में 25 बालिकाएं रानीवाड़ा खेल मैदान में स्कूटी सीख रही है स्कूटी सिखाने वाली बालिकाओं के लिए दो बालिका ट्रेनर की व्यवस्था व स्कूटी में पेट्रोल की व्यवस्था की गई है उपरोक्त व्यवस्था डॉक्टर भाणाराम बोहरा द्वारा की जा रही है प्रात 8:00 बजे से 9:30 बजे तक खेल मैदान में बालिकाओं व महिलाओं को दो ट्रेंड बालिका द्वारा स्कूटी सिखाई जा रही है जिससे बालिकाओं एवं महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है ।
