Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत टिफिन बैठक आयोजित, किया सामुहिक भोजन

0 25

रेवदर- भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कार्यक्रम टिफिन बैठक स्वरूपगंज मंडल बालाजी भवन में जिला स्तरीय बैठक किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में संपन्न हुई। ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रम संपन्न होने से आपस में भाईचारा को बढ़ावा मिलता है व एकजुटता बनी रहती है। जिसमें सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल कार्यकारिणी जिलापदाधिकारियों ने अपने अपने घर से टिफिन साथ लेकर आए साथ में बैठकर सामूहिक भोजन किया। अपने खेत से ककड़ी,तरबूज,प्याज खरबूज लेकर आए और साथ में बैठकर भोजन किया गया। आगामी कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम स्तर पर एक ग्राम सेवक एक ग्राम संयोजक एक महिला संयोजक बनाने का जिलाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं और अपने-अपने मंडलों को निर्देश जारी किए। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, उपाध्यक्ष अजीत सिंह निम्बोडा जिलामंत्री बाबू सिंह माकरोड़ा, छैलसिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष जयदीप सिंह पिथापूरा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नेमाराम चौधरी, शांतिलाल रावल, ललित भाई प्रजापत, करण मेवाड़ा, रतन प्रजापत, लक्ष्मण पुरोहित, सुरेश चारण, मनोहर सिंह, कल्याण सिंह, गोमाराम, ईश्वरसिंह ,जितेन्द्र कुमार, शंकर प्रजापत, जीतू सिंह ,रामाराम पटेल, मोहन भाई चौधरी कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.