Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

अज्ञात कारणों से पशुबाडे में लगी आग, गाय के बच्चे की जलकर हुई दर्दनाक मौत – ग्रामीणों ने पानी के टैंकर की सहायता से आग पर पाया काबू

0 32

दांतराई -कस्बे में स्थित मेघवाल समाज के होली चोक के पास स्थित पशु बाडे में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जिससे पशु बाडे में बंधी भेस के बच्चे को जिंदा बाहर निकाला वही गाय के बच्चे की जलकर मौत हो गई। साथ ही बाडे में रखी लकड़ी धू-धू कर जलने लगी जब लपटों को देख पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाना शुरू जिसको कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया‌। घटना को लेकर हिराराम पुत्र सकाराम घांची ने दांतराई पुलिस चोकी में रिपोर्ट देकर बताया की मेघवाल होली चौक के पास मेरा एक कब्जा शुदा पशुबाड़ा आया हुआ है तथा मेरे पशु बाडें के पास में चौपाराम पुत्र फूलाजी घाँसी का पशुओं का बाडा आया हुआ है ओर मेरे पशु बाडे में करीब ढाई साल का गाय का बछडा बांधा हुआ था। शुक्रवार शाम को मेरी बच्ची का फोन आया उस समय में कुंए पर था। मेरी बच्ची ने बताया की बाडे में आग लगी है।सूचना पर तुरन्त प्रभाव से में कुँए से पशुबाडे के पास आया तब तक आग काफी लग चुकी थी तथा पास वाले बाडे के मालिक चोपाराम भी पहुंच गए थे। आग काफ़ी लगने से मेरे पशुबाडे में बंधा हुए गाय के बछडे की जलने से मौत हो चुकी थी।

आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पानी का टेंकरों मंगवाकर आग पर काबू पाया। आग लगने से मुझे व चोपाराम को काफी नुकसान हुआ है। बाड़े में आग के कारण उसमें रखी लकड़ी, बर्तन जलकर राख हो गए। सूचना पर दांतराई चौकी प्रभारी मोहनदास, कांस्टेबल प्रकाश कुमार, गोकुल सिंह भी मौके पर पहुंचे ओर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सक गणपत लाल सैनी ने गाय के बछड़े का पोस्टमार्टम किया । बाड़े में आग लगने की जानकारी मिलने पर शनिवार को राजस्व विभाग के भू-अभिलेख निरीक्षक जगदीश कुमार रावल ने भी मौका मुआयना किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.