Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा, समारोह में छात्राओं को पुरस्कार भी दिए

0 149

दांतराई- निकटवर्ती अनापुर के राजकीय उच्च स्कूल में सोमवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव व पुरुस्कार वितरण समारोह मनाया गया। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगीत एवं माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निम्बज पीईओ सुरेश कुमार बसवाल , विशिष्ट अथिति उमाराम सुथार व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सतीश कुमार ने की कार्यक्रम में ब्लाक शिक्षा विभाग से भागीरथ विश्नोई, ग्रामविकास अधिकारी सत्यनारायण, सरपंच फैंसी देवी , उपसरपंच बलवंत सिंह देवड़ा की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन हुआ। वही कार्यक्रम में विश्नोई ने शिक्षा जगत के नवाचारों एवं बालिका शिक्षा पर बात कही।
छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। भामाशाहो, समुदाय मैत्री व प्रतिभाओ सहित बीएओ एएनएम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया वही पिछले सत्र में खिलाड़ियों, कक्षाओ में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मूमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन दिनेश कुमार द्वारा किया गया। ईस मोके नरेंद्र सिंह ,लीलाधर, पवन कुमार, संजय कुमार,दिनेश मीना, दिनेश गुर्जर भीखा राम,धर्मेन्द्र कुमार, सुभाष ,अनाराम पराडिया,सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.