Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

एनडीपीएस एक्ट में वांछित दो अपराधीयों को मंडार पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 43

दांतराई- समीपवर्ती अनादरा पुलिस द्वारा 26 जनवरी 2022 को अवैध डोडा पोस्त से भरी एक स्विफ्ट कार का पीछा करने पर चालक द्वारा अवैध डोडा पोस्त भरी कार को सुनसान जंगल में छोङकर मौके से फरार हुए अज्ञात मुल्जिम को मंडार पुलिस ने ट्रेस आऊट कर दिनांक 9 मार्च को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद शनिवार को घटना में प्रयुक्त वाहन के मालिक और अवैध डोडा पोस्त भरवाने वाले मुल्जिम को चितौडगढ़ से गिरफ्तार किए गये है। दिनांक 26-01-2022 को एक बिना नम्बरी संदिग्ध स्विफ्ट कार का गश्त के दौरान अनादरा पुलिस द्वारा पीछा किया गया। इस पर उक्त कार का चालक अपनी कार को भगाता हुए सनवाङा एस जंगल में सुनसान जगह पर ले गया एवं वहां पर अपनी कार को छोङकर मौके से फरार हो गया। इस पर अनादरा पुलिस द्वारा उक्त बिना नम्बरी स्विफ्ट कार को चैक किया गया तो उसके अन्दर 89 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया जाकर इस घटना के सम्बंध में पुलिस थाना अनादरा पर प्रकरण संख्या 20/2022 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान अशोक सिंह थानाधिकारी पुलिस मंडार के हवाले किया गया। धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही ने उक्त प्रकरण में वांछित अज्ञात मुल्जिम ट्रेस आऊट कर शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये गये। इसी क्रम में देवेन्द्र कुमार शर्मा अति.पुलिस अधीक्षक सिरोही एवं श्री घनश्माम वर्मा वृत्ताधिकारी रेवदर के सुपरविजन में अशोक सिंह थानाधिकारी मंडार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा उक्त अज्ञात मुल्जिम की तलाश शुरू की गई। दौराने तलाश मौके से भागे अज्ञात मुल्जिम को ट्रेस आऊट कर दिनांक 09 मार्च 2022 को सांचौर से दस्तयाब किया । ततपश्चात दिनांक 11 मार्च शुक्रवार को निम्बाहेड़ा चितौड़गढ़ से अवैध डोडा पोस्त भरवाने वाले मुल्जिम राजेश रेबारी पुत्र नरसिंह जाति रेबारी उम्र 22 साल निवासी रेबारियों की ढाणी आवरीमाता पुलिस थाना भदेसर जिला चितौङगढ व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार के मालिक महेन्द्र सिंह पुत्र बालूराम जाति जाट उम्र 33 साल निवासी वणी पुलिस थाना निकुम्भ जिला चितौङगढ को गिरफ्तार किये गए है।जिनसे घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है। थानाधिकारी मंडार मय टीम द्वारा वांछित अपराधियों के विरुद्ध लगातार करवाई की जा रही है।

अपराधीयों को पकड़ने में ये टीम रही शामिल

मंडार पुलिस द्वारा फरार अपराधीयों को पकड़ने में अशोक सिंह उनि थानाधिकारी पुलिस थाना मंडार, कांस्टेबल सोहनलाल पुलिस थाना मंडार,ओमप्रकाश रणजीत सिंह,आसुराम का सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.