राजस्थान विधानसभा में पिण्डवाडा आबु विधायक श्री समाराम जी गरासिया ने वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री हेमाराम जी चौधरी को सदन के माध्यम से प्रश्न पुछा
राजस्थान विधानसभा में पिण्डवाडा आबु विधायक श्री समाराम जी गरासिया ने वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री हेमाराम जी चौधरी को सदन के माध्यम से प्रश्न पुछा कि पिण्डवाडा आबू विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग के द्वारा कि तने पौधें लगाऐ गये है और लगाने के बाद अब उन पौधों में से कितने जीवित है ।जिस पर वन मंत्री ने कहा कि 1. 10 लाख पौधे लगाए गए हैं और उसमें से 1.06 लाख पौधे जिवीत है ।
मंत्री के जवाब से असंतुष्ट हो कर वापस विधायक श्री समाराम जी गरासिया ने पुछा कि आप जो यह आंकड़ा बता रहे हैं वो सत्य नहीं है आपने कोनसे डी अफ ओ से जांच कराई है सत्यापित करवा गया है क्युकि सिरोही जिले में 3 DFO अधिकारी बैठते वन्य जीव अभयारण्य माउंट आबू , दांतिवाडा नदी घाटी परियोजना आबुरोड और सिरोही ।वन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट हो कर प्रतिपक्ष नेता श्रीमान गुलाब चंद कटारिया जी ने वन मंत्री जी को बताया कि मैं आपकी कोई शिकायत नहीं कर रहा हूं लेकिन भारत का पहला मामला होगा जिसमें चमत्कार हुआ हो 1. 10 लाख पौधे लगाए और उसमें से 1. 06 लाख पौधे जिवीत बचे हो । मंत्री जी इस तरह से खुल्ले आम सदन की मेज पर झुठा आकडा पैश किया गया है ।
जिस पर वन मंत्री जी ने कहा कि आप लिखित में शिकायत देवे दुसरे अधिकारियों की टिम बना कर जांच कराई जाएगी दुध का दुध पानी का पानी कराने का आश्वासन दिया ।