Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

नक्की लेक सर्कल पर पर्यटकों से पानी पुरी के ज्यादा पैसे वसूलने पर हुआ विवाद,
आसपास के लोग पहुंचे मौके पर, पर्यटक को वापस लौट आए पैसे

0 145

माउंट आबू में सिरोही जिले के पर्यटक अपने परिवार के साथ घुमने को लेकर माउंट आबू पहुंचे थे और परिवार के साथ घूमते फिरते एम के सर्कल पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के साथ सड़क किनारे खड़े एमके सर्कल पर पानी पुरी का आनंद लिया लेकिन यह आनंद कुछ विवादित स्थिति में हो गया और यह विवाद इतना ही नहीं यह विवाद पानीपुरी के संचालक के द्वारा पर्यटकों से ज्यादा पैसे वसूलने को लेकर यह विवाद बड़ी कहासुनी तक पहुंच गया और इस बढ़ते विवाद को लेकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जैसे तैसे ने समझाइश कर इस मामले को शांत करवाने का प्रयास भी किया

आपको बता दें कि सिरोही से अपने परिवार सहित करीब 11 पर्यटक गोलगप्पे खाने रुके जहां उन्होंने करीब 50 से 60 गोलगप्पे खाए लेकिन पानी पुरी वाले ने उनको बताया कि उन्होंने 170 पानी पुरी खाई है और जिसको लेकर के नाराज पर्यटकों ने 680 दे दिए लेकिन वह मामला बढ़ता गया और इसको लेकर के पर्यटक के साथ में जमकर बहस चली इसी बीच आसपास के मौजूद फुटपाथ व्यवसाई व स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और पर्यटकों का पक्ष लेते हुए कहने लगे कि यह पानी पुरी वाला व्यक्ति आय दिन ऐसे ही लूट मचाता है और 800 रपये तक ले ले लेता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.