रानीवाड़ा करड़ा पुलिस ने कपडे़ की दुकान में आग लगाने वाले को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार सांचौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथसिंह एवं रानीवाडा वृताधिकारी शंकरलाल के सुपरविजन में करड़ा थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम एएसआई किशनलाल, कांस्टेबल जगदीश, पुनमाराम मय जाब्ते ने 9 फरवरी को आबादी खारा में प्रार्थी कोटडा निवासी मोहनलाल पुत्र उदाराम विश्नोई के कपडे की दुकान मे पेट्रोल डालकर आग लगाने रिपोर्ट पर प्रकरण में मीरपुरा निवासी नरसीराम पुत्र जगाराम जाट को गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है।