Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जिला कलक्टर ने सांचौर में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया

0 6

जालोर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को सांचौर उपखण्ड मुख्यालय, सहायक कलक्टर (एफ.टी.), उप कारागार तथा उप पंजीयक कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने सांचौर उपखण्ड कार्यालय एवं सहायक कलक्टर(एफ.टी.) कार्यालय के सभी अनुभागों का निरीक्षण करते हुए विभिन्न कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए राजस्व प्रकरणों का समय पर निस्तारण करते हुए आमजन की समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। जिला कलक्टर ने उप कारागार का भी निरीक्षण किया जहां पुलिस दल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने कारागार का निरीक्षण करते हुए कोरोना प्रोटोकॉल की पालना किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने उप पंजीयक कार्यालय में होने वाले विभिन्न कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की ।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश, तहसीलदार देशलाराम, कारागृह प्रभारी इमाम बख्श सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.