बडगांव। निकरत्वर्ती बामनवाड़ा समीपवर्ती बाबा रामदेव होटल के पास से रानीवाड़ा पुलिस की टीम ने कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। एसपी के निर्देशानुसार जिलें में अवैध बजरी खनन माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी पदमाराम राणा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दो ट्रैक्टर मय टोली जिसमें बजरी भरी हुई जो मंडार से बडगांव की ओर आ रही थी। वहीं ट्रैक्टर की ट्रॉली में भरी बजरी के बारे में परमिट पीपी व ई-रवाना, रॉयल्टी रसीद के बारे में पूछा गया तो नहीं होना बताया। रानीवाड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर रानीवाड़ा पुलिस थाने लाया गया।
