Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

रानीवाड़ा तहसील के रतनपुर गांव में शराब माफियो का त्राहिमाम, शमशान भूमि पर छिपा कर रखी कच्छी हथकढ़ी, शराब पिने से एक नंदी गोवश की अकाल मौत एक गंभीर हालत में

0 513

रतनपुर में हथकढ़ी शराब से भरे केन जमीन के निचे दबे मिले।

हथकढ़ी शराब पिने से बेजुबान नंदी गाय माता की अकाल मौत।

ग्राम पंचायत रतनपुर में बड़ी तेजी चल रहा है कच्ची शराब का गोरख धंधा।

रानीवाड़ा पुलिस प्रशासन एवं आबकारी विभाग कुम्भकरण की निंद्रा में।

एक दुखद घटना रानीवाड़ा तहसील के रतनपुर ग्राम पंचायत से सामने आई है, ग्राम पंचायत रतनपुर से गोप्रेमी एवं गौ सेवक करसन चौधरी ने बौद्धिक भारत को घटना की जानकारी देते हुए कहा की दिनांक 05 जनवरी को गांव के कुछ शराब तस्करो द्वारा गांव के ही शमशान भूमि में कच्ची हथकढ़ी शराब से भरे केन जमीन के निचे दबा कर रखे थे अचानक वहां घूम रहे दो नंदी गाय माता के पैर आने से हथकड़ी शराब से भरे केनो के ढक्कन खुल गए और दोनों निबोध प्यासे नंदी गाय माता ने हथकढ़ी शराब को पी लिया जिसको लेकर एक नंदी ने घटना स्थल पर ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया एवं दूसरा गंभीर स्थति में है, वर्तमान में रतनपुर गांव की शमशान भूमि एवं गांव की सार्वजानिक भूमि पर गैर क़ानूनी तरीके से हथकढ़ी शराब बनाने का गोरख धंधा गांव के ही शराब तस्करो द्वारा बेधडल्ले से चलाया जा रहा है

देश में आये दिन में इस प्रकार से हथकढ़ी शराब ज़हरीली शराब से कितने ही परिवार उजड़ने एवं बर्बाद होने की घटना सामने आ रही है

रतनपुर गांव में भी गाँव के ही कुछ लोगो द्वारा ये गैरक़ानूनी कार्य लगातार किया जा रहा हैं जिसका खामियाज़ा गांव के गरीब परिवारों एवं इस प्रकार के बेजुबान जानवरों को अपने प्राणो की आहुति देकर चुकाना पड़ता है रतनपुर गाँव में इस प्रकाशमशान भूमि पर जमीन के निचे दबे हथकढ़ी शराब से भरे केन रानीवाड़ा पुलिस एवं आबकारी विभाग प्रशासन पर कई सवालिया निशान पैदा करते है।

इस घटना से गाँव में प्रशासन द्वारा मोटा हफ्ता लेकर गैर क़ानूनी कार्य को सह देने की चर्चा जोरो पर है इस प्रकार शराब के कच्चा काढ़ा पिने से गोवंश की दुःखद एवं अकाल ग्रस्त मौत होती रही तो गांव के गोवंश पर भयंकर खतरा है जिसको लेकर गाँव के गोप्रेमी एवं गौ सेवको में शराब तस्करो के विरोध भारी आक्रोश है गांव के गौ सेवको की एक ही मांग है की जल्दी से जल्दी ऐसे शराब तस्करो को क़ानूनी कार्यवाही कर दण्डित किया जाये और भविष्य में इस प्रकार की घटना पर अंकुश लगाया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.