Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा रैन बसेरों का निरीक्षण

0 20

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शरद तॅंवर के निर्देशन में गत शुक्रवार को तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में रात्रि में रोडवेज बस स्टैंड स्थित रेन बसेरे का निरीक्षण तालुका विधिक सेवा समिति के पैनल एडवोकेट दिनेश खंडेलवाल, रामनिवास भादू व तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव अशोक कुमार दवे के द्वारा किया गया. दौराने निरीक्षण कुल 8 व्यक्ति रैन बसेरे में ठहरे पाए गए. तॅंवर ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 22 से 24 दिसंबर तक विशेष अभियान के तहत तालुका समिति के पैनल एडवोकेटस् व कार्मिक द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का रात्रि में 6:00 से 10:00 बजे के दौरान विजिट किया गया तथा बाहर से आए लोगों को रेन बसेरे में ठहरने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था को देखा गया. रैन बसेरे की देखरेख के लिए नगर पालिका की ओर से एक व्यक्ति ड्यूटी पर पाया गया, जिसने बताया के नगर पालिका के परियोजना अधिकारी मुकेश की देखरेख में रेन बसेरे का संचालन किया जा रहा है. निरीक्षण के वक्त रुकने वालों से कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए उपस्थित कार्मिक को आवश्यक निर्देश दिए गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रैन बसेरे में 10 महिला व 10 पुरुषों के रहने की व्यवस्था है. रैन बसेरे में 22 से 24 दिसंबर तक तालुका समिति की ओर से लोगों को जानकारी देकर रैन बसेरे में ठहराने के प्रयास किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.