Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

चिकित्सा शिविर एवं विधिक चेतना शिविर आयोजित राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज गुरुवार को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय भीनमाल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

0 13

चिकित्सा शिविर एवं विधिक चेतना शिविर आयोजित राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शरद तंवर के निर्देशानुसार पेन इंडिया अवेयरनेस एवं आउटरीच कैंपेन के तहत आज गुरुवार को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय भीनमाल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बीसीएमओ डॉक्टर एम एम जांगिड़ सहित ड्यूटी पर मौजूद सभी डॉक्टरों द्वारा विभिन्न बीमारियों के रोगियों की जांच की गई एवं नियमानुसार हॉस्पिटल से निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई. शिविर व्यवस्था में तालुका समिति के पैरा लीगल वालंटियर विजय कुमार ने अपनी सेवाएं दी.
इसी प्रकार अवेयरनेस कैंपेन के तहत पैरा लीगल वालंटियर रेवाराम सैन ने गांव मुंथला कांबा में विधिक चेतना शिविर का आयोजन किया तथा शिविर में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की संचालित योजनाओं राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, नालसा की नशा मुक्ति योजना, बाल विवाह रोकथाम मृत्यु भोज रोकथाम महिलाओं के लिए शिक्षा के महत्व आदि के बारे में जानकारी दी एवं शिविर में विभिन्न योजनाओं के पैम्पलेट वितरित किये गए. इस शिविर में काफी संख्या में महिला पुरूषों ने भाग लिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.