बडगांव। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जैन पंचमहाजन की ओर से दवाई भेंट की गई। जैन समाज बडगांव की तरफ से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जैन पंचमहाजन के प्रतिनिधियों द्वारा नि:शुल्क दवाइयां भेट की गई। वही आप को बता देते है कि ऐसे कही बार जैन समाज की ओर से दवाइयां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भेंट की गई है। जैन समाज के भामाशाहों ने बताया कि अगर ऐसे ही अच्छी तरीके से बडगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों एवं स्टाफ कड़ी मेहनत कर लोगों को इलाज करते रहे तो हर तरह की दवाइयां भी हमारे जैन समाज की ओर से समय-समय पर दवाइयां उपलब्ध करवाते रहंगे। वही ग्रामीणों ने जैन समाज के भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जैन समाज के भामाशाह एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ एवं ग्रामीण उपस्थित थे।