प्रवीण कुशवाह बौद्धिक भारत महेश्वर
प्रभाग कसरावद की ग्राम इकाई ठनगांव में कसरावद प्रभाग की स्थानीय धर्मशाला में आम सभा आयोजित की गई कार्यक्रम के प्रारंभ में आराध्य देव लव कुश के प्रतिमा पर सभापति छगनलाल कुशवाह एवं प्रभात अध्यक्ष महादेव कुशवाह एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया सर्वप्रथम पिछली आम सभा का वाचन किया गया। एवं प्रभाग कसरावद की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर सुनील विट्ठल पटेल को मनोनयन किया गया एवं दो उपाध्यक्ष घनश्याम कुशवाह कसरावद , राधेश्याम कुशवाह सेमल्दा , कोषाध्यक्ष रोहित कुशवाह कसरावद ,महामंत्री जितेंद्र जीवराज कुशवाह ठनगांव को मनोनीत किया गया बैठक में 15 ग्राम इकाइयों के स्वजाति बंधु उपस्थित थे । इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष युगल किशोर कुशवाहा ने संगठन को मजबूत और समाज को रचनात्मक और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया पूर्व जिला महामंत्री अमित कुशवाहा द्वारा संविधान के अनुसार समाज की गतिविधियों को क्रियान्वयन करते हुए समाज को मजबूत बनाने पर जोर दिया पूर्व महामंत्री कैलाश कुशवाहा द्वारा मार्गदर्शन करियर एवं कौशल पर प्रकाश डालते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित किया एवं युवा कोषाध्यक्ष संदीप कुशवाहा द्वारा युवा संगम खरगोन बड़वानी धार का आयोजन हेतु कहा कि मेहरजा गायत्री तीर्थ स्थल खरगोन में 17 जनवरी एवं 18 जनवरी 2025 को युवाओं में संस्कार अनुशासन, नशा मुक्ति नेतृत्व क्षमता बढ़ने आदि विषयों पर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है जिसमें करीब 300 युवा 18 से 40 वर्ष के उपस्थित होकर लाभ अर्जित करेंगे इस अवसर पर ग्राम इकाई ठनगांव के अध्यक्ष विनोद जी कुशवाह एवं सचिव राजेंद्र कुशवाह ने सभी का स्वागत किया साथ ही शेरा ग्रुप के अध्यक्ष जगदीश कुशवाह एवं मित्र मंडली ने भव्य स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन अनिल कुशवाहा द्वारा एवं आभार प्रभाग युवा संगठन अध्यक्ष विकास गोलू कुशवाह द्वारा किया गया ग्राम युवा अध्यक्ष सत्यम कुशवाहा बकट जी कुशवाह, महेश कुशवाह,आदि समाजजन उपस्थित थे।
