संजय जायसवाल बौद्धिक भारत सेगांव
सेगांव-खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोहरसिंह बारीया एवं एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे एवं वर्षा सोलंकी डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी ऊन गणपत कनेल के नेतृत्व में थाना ऊन पुलिस द्वारा शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाया जा रहा सृजन अभियान एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में उनि हरिकुंवर पाटीदार अंजली महिला आरक्षक रेशा द्वारा ऊन स्थित हाई स्कुल में सृजन अभियान एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत हाई स्कूल ऊन में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश अनुसार थाना प्रभारी ऊन निरीक्षक गणपत कनेल के मार्गदर्शन में सृजन अभियान एवं साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत हाई स्कूल ऊन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर्स यातायात नियमों एवं बाल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना था। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को इन विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विधार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की सलाह व किसी भी संदिग्ध लिंक कॉल या संदेश से बचने की हिदायत देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी व महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबर 1090 महिला हेल्पलाइन 112 आपातकालीन सेवा 1098 बाल सहायता सेवा की जानकारी आत्मरक्षा के उपाय एवं अधिकारों की जानकारी दी गई। वहीं फ्रॉड से बचने के उपाय के तहत भारत में कोई भी सरकारी विभाग वीडियो कॉल के जरिए गिरफ्तारी की धमकी या जुर्माना मांगने का काम नहीं करता। ऐसे कॉल आने पर ठगों के साथ लंबी बातचीत से बचना चाहिए और तुरंत कॉल डिसकनेक्ट कर देना चाहिए। साइबर फ्रॉड से बचने हेतु अनजान कॉलर को कोई भी निजी जानकारी शेयर ना करना ही सर्वोत्तम उपाय है | वही दूसरी और साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल केंद्र सरकार द्वारा जारी साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 की मदद ली जा सकती है।

