रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी
बड़वानी 18 सितम्बर 2024/ जिले के सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में उन्नत एवं प्रगतिशील कृषको को विकासखंड स्तरीय, जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार दिए जाने हैं। इसके लिए परियोजना संचालक आत्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास द्वारा कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पुशपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग एवं उन्नत कृषि यंत्रीकरण के विकासखंड व जिला कार्यालय में जिले के कृषको द्वारा निर्धारित प्रपत्र में फॉर्म 10 अक्टूबर तक कार्यालय में जमा कर सकते है। उक्त पुरस्कार के तहत प्रगतिशील उत्कृष्ट श्रेणी के कृषकों को विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार, प्रति विकासखण्ड स्तर पर पुरस्कार संख्या-05 राशि 10 हजार रूपये प्रति पुरस्कार, जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार जिला स्तर पर संख्या-05 ( कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं उन्नत कृषि यंत्रीकरण ) पुरस्कार राशि 25 हजार रूपये प्रति पुरस्कार, जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार जिला स्तर पर संख्या-05 राशि 20 हजार प्रति समूह को दिये जायेंगे । राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार राज्य स्तर पर सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले कृषको को राशि 50 हजार दी जावेगी। कृषको के चयन हेतु न्यूनतम अंक सीमा 50 एवं कृषक समूह हेतु न्यूनतम अंक सीमा 25 रखी गई है। उक्त प्रक्रिया हेतु विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/बी.टी.एम.,उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग एवं मत्स्य पालन विभाग के कार्यालयों से पुरस्कार हेतु निर्धारित प्रपत्र में फॉर्म प्राप्त किये जा सकते हैैं। जिला स्तर पर जिले के परियोजना सचंालक आत्मा कार्यालय से एवं अन्य जिला कार्यालय जैसे – उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन से भी निर्धारित प्रपत्र में फॉर्म प्राप्त किये जा सकते है। यह पुरस्कार पूरे प्रदेश में एक साथ 26 जनवरी 2025 को पुरस्कार वितरण होगे।