Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

बड़वानी – स्वच्छता ही सेवा के तहत ग्रामों में हो विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन-कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग

0 72

रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी

बड़वानी 09 दिसम्बर 2024/ स्वच्छता ही सेवा है जिसे प्रत्येक व्यक्ति ने अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए हमें स्वच्छता को केवल अपने घर आंगन तक ही सीमित न रखकर आसपास के परिवेश सार्वजनिक स्थलों कार्य स्थलों सभी को स्वच्छ रखने के लिए पहल करनी होगी तभी स्वच्छता सेवा के रूप में सभी की आदत बन सकेगी।कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने उक्त बाते सोमवार को आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान प्रारंभ होने वाले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कही। इस दौरान कलेक्टर ने समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया कि वे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करे। साथ ही ग्राम सभा में आये ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वच्छता ही सेवा के कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता करने हेतु प्रेरित करे। साथ ही उन्होने समस्त नगर निकायों के सीएमओ को भी निर्देशित किया कि वे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान समस्त वार्डो में श्रमदान एवं साफ-सफाई के विशेष कार्यक्रम आयोजित करे, जिसमें नगरवासी भी शामिल होकर अपने घर-आंगन एवं नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करे। साथ ही नगर निकाय एवं जनपदों में सेल्फी पाईंट भी बनाया जाये, जिसमें स्वच्छता को अपनाने का संदेश भी हो। समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर ने ग्राम मतराला में उल्टी-दस्त का शिकार हुए ग्रामीणों की वस्तुस्थिति के संबंध में भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होने निर्देशित किया कि ग्रामीणों के पीने के पानी के स्त्रोत का पता लगाकर जांच की जाये एवं ग्रामीणों को सम्पूर्ण उपचार दिया जाये। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन, समय सीमा पत्रक, सीएम डेश बोर्ड, वनाधिकार पट्टो की समीक्षा सहित विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा भी की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय,बड़वानी एसडीएम भूपेन्द्र रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.