Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य स्तरीय सम्मानित शिक्षक आशाराम पुरोहित का वन्य जीव और पर्यावरण प्रेमी और स्मासेवा कार्यों में बड़ा योगदान

0 413

गणपत दवे बौद्धिक भारत सांचौर

जीव व प्रकृति का अटुट सम्बन्ध है। यह कहना है, राजस्थान राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षक संघ जालौर सांचौर जिले के जिला उपाध्यक्ष आशाराम राजपुरोहित देवड़ा का। आशाराम राजपुरोहित मूल रूप गाँव देवड़ा, जिला सांचोर के मूल निवासी है। आपने शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर रहते हुए लगभग 38 वर्ष की अपनी सेवा दी। शिक्षण कार्य व सह शैक्षिक गतिविधियाँ में व विद्यालय विकास, पर्यावरण, समाज सेवा में सराहनिय कार्य करने पर राज्य सरकार ने 5 सितम्बर 2019 को शिक्षक दिवस पर राज्य स्तर पर सम्मानित किया। जो सांचौर से शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहते रहे है। 1990 की आई बाढ में प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को पानी से बचाने में अनुकराीय कार्य किया साथ ही 2015 में पुन: देवडा व आस-पास के गाँवों में बाढ से विकट परिस्थितियाँ पैदा हो गई थी, उस समय दिन-रात पानी में रहकर अपनी अनुकर्णीय सेवा देने पर 15 अगस्त 2015 को श्रीमान जिला कलेक्टर जालौर द्वारा जिला स्तर पर बाढ व बचाव कार्य में सराहनिय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। covid 2019-20 में राज्य सरकार द्वारा लॉक डाउन अवधि में लोगों में दहशत का माहौल था, उस समय जिला – प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर घर-घर लोगों से सम्पर्क करके जागरूकता पैदा की व साथ ही घर घर काढ़ा पिलाना, covid से बचाव के तरीके बताना लोगों को जागरूक करना कार्य करने पर, उपखंड चितलवाना व चिकित्सा विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। अपना जीवन प्रकृति व आजीवन गो वृति रहकर गो गव्यों का ही सेवन करने वाले आशाराम राजपुरोहित ने लम्पी जैसी महामारी में दिन रात एक करके बीमार गायों की सेवा में अपना कार्य किया। प्रकृति प्रेमी वन्य जीवों को बचाने, उनकी देख भाल करने व पेड़ पौधे लगाकर प्रकृति बचाने में अपना जीवन समर्पित करने के कारण आपने सैकड़ों पौधे लगाएं व लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने पर हजारों वृक्ष लगवाएँ गये गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए के परिंदे, घोसलें लगवाना, पानी की व्यवस्था आदि करने पर,
श्री जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा प्रदेश संस्थान राजस्थान व अलिख भारतीय जीव रक्षा विश्नोई महासभा जिला शाखा – जालौर द्वारा भी समय समय पर सम्मानित किया। इसके अलावा समाज सेवा नशा मुक्ति, बालिका शिक्षा, गो सेवा आदि कार्यों में भी राजपुरोहित सेवा न्यास जोधपुर, विप्र फाऊंडेशन, आदि द्वारा भी सम्मानित किया गया। अभी अपना जीवन पर्यावरण – प्रकृति, वृक्ष वन्य जीव निराश्रित गोवंश व जीव मात्र की सेवा मै सम्पर्पित जीवन लगाकर के पर्यावरण बचाने में समर्पित अपनी सेवा दे रहे हैं। व्यवस्थित दिन चर्चा,पूर्ण नशा मुक्त,परिश्रमी,सात्वीक आहार के कारण अपना स्वस्थ शरीर व निरोग जीवन का कारण मानने वाले श्री राजपुरोहित पर्यावरण क्षेत्र के में कार्य कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.