Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

ऑपरेशन प्रहार के तहत बडवानी पुलिस की अवैध सट्टा चलाने के विरुध्द बड़ी कार्यवाही

0 120

थाना कोतवाली बड़वानी पुलिस ने पकड़ा सट्टा लिखने वालों को रंगे हाथ

रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी

पुलिस अधीक्षक बडवानी श्री पुनीत गेहलोद ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों अवैध जुँआ, सट्टा व शराब के विरुध्द लगातार कड़ी प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक बड़वानी के निर्देशन में वअति. पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार, एसडीओपी अनुभाग बडवानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बडवानी निरीक्षक श्री दिनेशसिंह कुशवाह के के नेतृत्व में थाना बडवानी क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध जुँआ, सट्टा शराब के विरुध्द लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 27/08/2024 को मुखबिर की सूचना पर स्नेह नगर शिव मंदिर के पीछे बड़वानी से आरोपी तुकाराम पिता रामचंद्र चंदेल उम्र 55 साल निवासी बड़वानी को अवैध रुप से सट्टा अंक लिखते हुए रंगे हाथ पकडा, आरोपी के कब्जे से नगदी 2880/- रुपये एवं सट्टा अंक लिखी डायरी जप्त की गई। आरोपी के विरुध्द थाना बडवानी पर अपराध क्रमाँक 490/2024 धारा 4-क पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री दिनेशसिंह कुशवाह थाना प्रभारी थाना बडवानी , उप निरीक्षक रविंद्र कन्नौज प्रआर. 407 संदेश पांचाल, प्रआर. 410 रजनीश वर्मा, म.आर 03 रश्मि, सेनिक संजय की भूमिका सराहनीय रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.