Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

शा. उचित मूल्य दुकानों से मिल रहा है पोषणयुक्त चावल और नमक

0 104

रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी

बड़वानी 16 अगस्त 2024/जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त हितग्राहियों की सूचित किया जाता है कि वर्तमान में शासन द्वारा फोर्टिफाईड पावल (आयरन, विटामिन बी-12 एवं फॉलिक एसिड युक्त एवं वन्याप्लस डबल फोर्टिफाईड नमक (आयोडिन एवं आयरन युक्त) का वितरण किया जा रहा है, जिसके सेवन से खून की कमी (एनीमिया) दूर होती है।फोर्टिफाईड चावल जनवरी 2023 में मध्यप्रदेश के सभी जिलो में वितरित किया जा रहा है। चावल को फोर्टिफाईड करने के लिए सामान्य चावल में आयरन, विटामिन बी-12, और फॉलिक एसिड से मुक्त फोर्टिफाईड चावल के दाने 1 प्रतिशत की मात्रा में मतलब 100 कि.ग्रा. सामान्य चावल में 1 कि.ग्रा. फोर्टिफाईड चावल के दाने मिलाए जाते है। फोर्टिफाईड चावल के दाने सामान्य चावल की तरह दीखते है । फोर्टिफाईड चावल की दाने पकाते या धोते समय अलग से दिखे तो इन चावलों को अलग न करें और इनका सामान्य चावल की तरह सेवन करे। कृपया ध्यान रखे, यह प्लास्टिक चावल नहीं है बल्कि पोषण युक्त चावल है अतः भ्रामक जानकारियों से बचे। इसी प्रकार आयोडीन एवं आयरन युक्त डबल फोर्टिफाईड नमक वन्याप्लस नाम से म.प्र. के 33 जिलों (आदिवासी बाहुल्य जिले, उच्च प्राथमिकता वाले जिले एवं आंकाक्षी जिले) की शासकीय उचित मूल्य दुकान से 1 रुपया प्रति किलो की दर से प्रदाय किया जा है। आम जन में यह भ्रम है कि उक्त डबल फोर्टिफाईड नमक में काले बारिक कण पाये गये है जो कि वास्तविकता में आयरन (लौहतत्व) के कण है. इसके सेवन से खून की कमी (एनीमिया) दूर होती है। फिर भी अगर आप को कोई भी अन्य सवाल हो या जानकारी चाहिए हो तो अपने गाँव की राशन की दुकान के दुकानदार से संपर्क करें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.