Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

0 38

रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी

बड़वानी 16 अगस्त 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग ने विकासखण्ड बड़वानी, ठीकरी एवं राजपुर में पंच पद के लिये होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन की कार्यवाही को सुचारू रूप से निर्वहन करने हेतु रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड बड़वानी में पंच पद के 6 रिक्त पदों के निर्वाचन हेतु तहसीलदार बड़वानी श्री जगदीश कुमार वर्मा रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार श्री बाबूसिंह निनामा सहायक रिटर्निंग अधिकारी, विकासखण्ड ठीकरी में पंच पद के 6 रिक्त पदों के निर्वाचन हेतु तहसीलदार ठीकरी श्री कार्तिक मोर्य रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार श्री अरविन्द पाराशर सहायक रिटर्निंग अधिकारी, विकासखण्ड राजपुर में पंच पद के 1 रिक्त पद के निर्वाचन हेतु तहसीलदार राजपुर श्री गणपतसिंह डावर रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार राजपुर श्री श्रीराम कासडे सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है। नियुक्त किये गये रिटर्निग एवं सहायक निटर्रिग अधिकारी पंचायत उप निर्वाचन की कार्यवाही को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार समय सीमा में सम्पन्न करायेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.