Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सीरवी विकास मण्डल विरार वडेर के प्रांगण में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

0 22

नारायणलाल सैणचा बौद्धिक भारत बेंगलूरू

विरार / मुंबई सीरवी विकास मण्डल – विरार संस्था द्वारा संचालित श्री आईमाताजी मन्दिर विरार के प्रागण में सुबह 8 बजे श्री आईमाताजी की आरती कर 78 वॉ आजादी का अमृत महोत्सव पर झंडा वंदन किया गया व बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमे महिला मण्डल अध्यक्षा साहिबा श्रीमती सायरीदेवी काग, महिला सदस्य कमलादेवी गेहलोत व बड़ी संख्या में महिला मण्डल सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महिला मण्डल ने शानदार रंग बिरंगी फूलों की रंगोली बनाई। सीरवी विकास मण्डल विरार संस्थान के अध्यक्ष आदरणीय विजय भाई सोलंकी, सचिव महोदय पोमाराम परमार, कोषाध्यक्ष नारायणलाल काग, मीडिया प्रभारी नगाराम गेहलोत उपाध्यक्ष भानाराम सोपतरा, सह सचिव भंवरलाल सोलंकी, कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द परमार, हिमताराम भायल, मांगीलाल सेणचा, छोगाराम काग, महेन्द्र परमार, केसाराम काग व मण्डल के अन्य पदाधिकारी व पूर्व अध्यक्ष जयेश भायल, ओगडराम वरपा व बड़ी संख्या में बच्चो व युवा और गणमान्य सदस्य उपस्थित होकर राष्ट्रगान के साथ झण्डा रोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए और सभी ने एक दुसरो को लड्डू की मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया व सभी सदस्यों ने एक दूसरे को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस बार लड्डू वितरण के भामाशाह ओगडराम वरपा थे। यह जानकारी सीरवी विकास मण्डल विरार संस्था के मीडिया प्रभारी नगाराम एस. गेहलोत (बड़गाँवडा) ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.