Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

विप्र फाउंडेशन जालोर ने अपने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष टाइगर अशोक राजपुरोहित का किया स्वागत

0 48

ललित होंडा बौद्धिक भारत भीनमाल

जालोर के विवेकानंद आदर्श पब्लिक स्कूल, राजेन्द्र नगर में विफा कार्यकर्ताओं द्वारा नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष टाइगर अशोक राजपुरोहित,नव मनोनीत जिला अध्यक्ष नेनसिंह राजपुरोहित, विप्र फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित दवे व महिला महामंत्री इंदु दवे को भी चारधाम यात्रा पूर्ण कर जालोर पधारने पर कार्यकर्ताओं ने साफ़ा, शॉल व फुल मालाओं से लाद दिया –

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार दवे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विप्र फाउंडेशन की रिती नीति के अनुसार राष्ट्र स्तर से लेकर जिला -ब्लाक स्तर पर समस्त कार्यकारिणियों का दो वर्ष का कार्यकाल रहता है, लेकिन आवश्यकतानुसार विशेष परिस्थितियों में आवश्यक लगता हैं, तों बदलाव की गुंजाइश रहती हैं, इस वर्ष तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक जो 10-12 मई को गुजरात के सुरत शहर में आयोजित हुई थी,

उसी बैठक में समस्त नवीन दायित्वों की घोषणा हुई थी, जिसमें टाइगर अशोक राजपुरोहित को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया – आज सम्मान समारोह के अवसर पर दिनेश कुमार दवे, ललित प्रसाद दवे,पोकरमल दाधीच, किशोर सिंह राजपुरोहित, नरोत्तम लाल त्रिवेदी, अनिल शर्मा,जबराराम,इंदु दवे, गायत्री दवे,पूजा शर्मा,पिंकी शर्मा सहित विफा कई बंधु -बहने उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.