वन विभाग की रामपुर बाघेलान के महुरछ में बड़ी कार्यवाही,वन्य प्राणी का शिकार करने वाले आरोपी गिरफ्तार
नीरज रवि वर्मा बौद्धिक भारत सतना
मध्यप्रदेश सतना जिले के रामपुर बाघेलान-महुरछ मे कुत्तों से खदेड़कर नील गाय का शिकार कर घर पर नील गाय को काटकर पका रहे अवशेषों सहित आरोपी गिरफ्तार, वन्य अपराध प्रकरण क्रमांक 81 / 05 दिनांक 10-06-24 धारा वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(16),9,39,51,52 के तहत की गई कार्यवाही। आरोपी- रंजीत सिंह पिता स्वर्गीय रामराज सिंह निवासी महुरछ थाना रामपुर बाघेलान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा गया जेल।