Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मां नर्मदा के तट पर की गई साफ-सफाई

0 15

रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी

बड़वानी 11 जून 2024/जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंगलवार को मां नर्मदा के तट पर कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, पूर्व केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत, नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी चौहान, जिलाध्यक्ष श्री कमलनयन इंगले सहित जनसहयोग, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग तथा प्रशासनिक अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर साफ-सफाई की गई।
इस दौरान कलेक्टर एवं पूर्व केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने सभी के साथ मिलकर मां नर्मदा के तट पर झाडू लगाकर कचरा एकत्रित किया। तत्पश्चात् कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एकत्रित कचरे को ट्राली में डाला। इस दौरान कलेक्टर ने सभी से यह अपील भी की, कि वर्षाकाल का समय आ गया है, अतः सभी जिलेवासी अपने घरों के आस-पास या अन्य स्थानों पर एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करे। साथ ही अपने घर के आस-पास जो कुआं या बावड़ी है, उसका संरक्षण करे। उसमें कचरा नही फेंके एवं उसकी साफ-सफाई करे जिससे वे अविरल बह सके। आज के समय में भले ही आप आज कुओं या बावड़ी के पानी का उपयोग नही करते है, परन्तु उनकी नियमित साफ-सफाई से जहां उनका संरक्षण होगा वही क्षेत्र में वाटर लेवल भी बना रहेगा। श्रमदान के दौरान कलेक्टर के साथ पूर्व केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत, नगर पालिका बड़वानी अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी चौहान, जिलाध्यक्ष श्री कमलनयन इंगले, शिवकुंज योगा ग्रुप के सदस्य, जनअभियान परिषद के सदस्य, नगर पालिका सीएमओ श्री केएस डुडवे सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारियो एवं कर्मचारियों, बड़वानी शहरवासी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.