Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सनावद-बाहेती कॉलोनी गली न.1 के रहवासी रोड से परेशान पहुँचे नगर पालिका

0 56

छोटेलाल धीमान बौद्धिक भारत सनावद

सनावद- बाहेती कॉलोनी गली नम्बर 1 के निवासी बदहाल रोड से त्रस्त होकर पहुँचे नगर पालिका जहां पहुँचने पर पता चला हैं कि सी.एम.ओ.साहब का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से मिल नहीं सकते। कॉलोनी निवासियों ने नगर पालिका के उप यंत्री श्री शिव कुमार सोलंकी को कॉलोनी के रोड की समस्या बताई जो कि काफी समय से खराब पड़ा है। जहां वाहन निकलना तो दूर पैदल चलना दूभर हो गया हैं।काफी समय से समस्या का निराकरण नहीं होने से आन्दोलन करने की बात कही।श्री शुभम शर्मा ने चेतावनी दी है कि स्कूल खुलने वाले हैं, बरसात शुरू होने वाली हैं, तत्काल कोई निर्णय ले के रोड का काम शुरू करे नहीं तो हम सभी अपने बच्चो सहित नगर पालिका में ही डेरा डाल देंगे।पूर्व पार्षद श्री नरेन्द्र राठौर ने कहा कि रोड की स्वकार्ति मिलने के बाद भी रोड क्यो नहीं बनाया जा रहा है उपयंत्री का कहना है कि ठेकेदार से बात चल रही हैं जल्द काम शुरू हो जाएगा इस दौरान पूर्व पार्षद नरेंद्र राठौर,शुभम शर्मा,कमल कुमरावत,सुभाष सोलंकी,कन्हैया व्यास,के साथ गली नम्बर 1 की महिलाये मौजूद थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.