Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में जरूरी बदलाव के मद्देनजर 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नवीन कानून के तहत पुलिस कर्मियों को किया जा रहा है प्रशिक्षित

0 81

रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत बड़वानी

संपूर्ण भारत में 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नवीन अपराधिक कानूनों के लिए पुलिस विभाग के सभी विवेचकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश से पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बड़वानी के सभी स्तर के विवेचकों को भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी स्थित सभागृह में पुलिस अधिकारियों को पीटीसी इंदौर द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी तारतम्य में अभी तक जिले के 185 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है l चतुर्थ बैच प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 30.05.2024 से 01.06.2024 तक चलेगा l जिसमें 69 पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षिण दिया जा रहा है l प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी डीएसपी (AJK) श्री जितेंद्र भास्कर, डीएसपी महिला सुरक्षा श्री महेश सुनैया, सहायक नोडल अधिकारी उप निरीक्षक ममता जमरा रहे मौजूद l

Leave A Reply

Your email address will not be published.