हितेन्द्र जोशी बौद्धिक भारत रानीवाड़ा
रानीवाड़ा के निकटवर्ती बड़गांव कस्बे में अंग्रेजी माध्यम से संचालित हैप्पी होम इंग्लिश एकेडमी माध्यमिक विद्यालय के कक्षा दसवीं की छात्रा किंजल माली पुत्री नरपत राम माली निवासी पीथापुरा ने 96.33% अंक प्राप्त कर उपखंड क्षेत्र रानीवाड़ा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विधालय , गांव एवं समाज का नाम रोशन किया। छात्रा किंजल माली ने अपनी सफलता का श्रेय विधालय प्रधानाध्यापिका, माता पिता एवं गुरूजनो को दिया। वह आगे आईआईटी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहतीं हैं। प्रधानाध्यापिका विमला जीनगर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।कुल 26 परीक्षार्थियों में से 24 विधार्थी प्रथम श्रेणी तथा 2 विधार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण रहे हैं। विधालय प्रबंधन द्वारा छात्रा किंजल माली का बहुमान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके प्रधानाध्यापिका, छात्रा के माता-पिता, शिक्षक शिक्षिकाए, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
छात्रा कहिन- अपनी सफलता के बारे में छात्रा किंजल माली ने बताया की नियमित 6-8 घंटे स्वाध्याय करना,विषय को रटने की जगह समझना, कठिन विषयों को लिखकर याद करना तथा सोशल मीडिया से दूरी रखना आदि सफलता का मूलमंत्र है।