मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय, बड़वानी में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया
अजय जोशी बौद्धिक भारत बड़वानी
बड़वानी 29 मई 2024/ मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय, बड़वानी में बुधवार को दोपहर 2 बजे से प्राचार्य डॉ. वंदना भारती एवं प्रभारी IQAC डॉ. जगदीश मुजाल्दे के मार्गदर्शन में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एन.एल. गुप्ता द्वारा मुख्य वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया तथा प्राचार्य डॉ. वंदना भारती द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन देकर वेबीनार के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. महेश कुमार निंगवाल द्वारा बताया गया कि वेबीनार में प्रथम मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. विनोद सिंह गौर, सह प्राध्यापक, वनस्पतिशास्त्र, एन.सी.ई.आर.टी., रिज़नल इस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन, मैसूर (कर्नाटक) आमंत्रित थे। इनके द्वारा “प्रस्पेक्टिव ऑन डिजिटल लर्निंग” विषय पर उद्बोधन दिया गया। जिसमें उन्होंने डिजिटल लर्निंग के विभिन्न माध्यमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि सामान्य बच्चों के साथ दिव्यांग विद्यार्थी भी इन माध्यमों की सहायता से सुगमतापूर्वक ज्ञानार्जन कर सकते है एवं ई-लर्निंग पूरी दुनियाँ को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। आधुनिक तकनीकी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से हम बिना तकनीकी विशेषज्ञता के भी अपनी शिक्षण पद्धति में आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर सकते है। द्वितीय सत्र की मुख्य वक्ता डॉ. उषा किरण अग्रवाल प्राध्यापक, मनोविज्ञान शासकीय दु.बा. महिला स्नातको. महावि. रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा “मॉडर्न टीचिंग टेक्नोलॉजी” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल लर्निंग से हमारे ज्ञान प्राप्ति के साधन व तरीके बदल रहे है। अतः प्राचीन शिक्षण विधा में नवीन तकनीक का प्रयोग कर हम अपने शिक्षण को प्रभावी बना सकते है परंतु इस दौरान हमें स्पष्टता, संक्षिप्ता व शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक छात्रों में सीखने की प्रक्रिया को प्रेरित करती है जिससे विद्यार्थी ज्ञानार्जन कर अन्वेषणात्मक एवं सृजनात्मक क्षमता का विकास कर सकते है। इस अवसर पर डॉ. जगदीश मुजाल्दे द्वारा शोध पत्र का वाचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन, सह संयोजक प्रो. सीमा नाईक द्वारा किया गया एवं आभार डॉ. दिनेश सोलंकी द्वारा व्यक्त किया गया। तकनीकी समिति के सदस्य डॉ. शोभाराम वास्केल, श्री अरशद खान, प्रो. प्रियंका शाह, डॉ. अंकिता पागनिस ने वेबीनार के आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. कविता भदौरिया, डॉ. रविन्द्र बरडे, डॉ. सुनीता भायल, डॉ. प्रियंका देवड़ा, डॉ. विक्रमसिंह भिड़े, प्रो. शोभाराम वास्केल, डॉ. अंकिता पागनिस, श्रीमती रेखा बिसेन, श्री अरशद खान, प्रो. प्रियका शाह श्री कृष्ण यादव, श्री संदीप दासौंधी समस्त स्टॉफ सहित छात्राएँ उपस्थित रही इसके अतिरिक्त अन्य महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं शोधार्थियों ने वेबीनार से जुड़कर अपने जिज्ञासाओं का समाधान किया ।