Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मानव सेवा और जीव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं

0 37

ललीत हौंडा
बौद्धिक भारत भीनमाल

भीनमाल जब तक मनुष्य में मानवीय भावना नहीं हो तब तक वह मनुष्य एक जानवर समान है । इसी भावना के साथ भीनमाल विकास परिषद लगातार समाज में हर एक वर्ग के लिए संवेदना का भाव रखते हुए सेवा कार्यों में लगी है ।
आज भीनमाल विकास परिषद द्वारा शहर के अतिव्यस्त चौराहे माघ चौक से गुजर रहे राहगीरों को गर्मी की तपती धूप से राहत देने का बीड़ा उठाया । परिषद के सदस्य मीठालाल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के माघ चौक पर हाथ ठेले वाले , सब्ज़ी, फल, नाश्ता , मटकी आदि बेचने वालों का ज़मावड़ा रहता है । साथ ही यह शहर का मुख्य चौराहा होने की वजह से कई बसें , ट्रक , मरीज़ों को ले जा रही जीप आदि का आवागमन पूरे दिन चलता है । एसे में इस तपती धूप में राहत के कुछ पल दिलाने के लिए परिषद का भाव रहा । नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अनिल झिंगोनिया ने परिषद द्वारा मानव कल्याण एवं जीवदया के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की । सन टू ह्यूमन प्रभारी परम आकाश ने कहा कि वे परिषद के कार्यों को नित्य अख़बारों एवं सोशल मीडिया पर देखते हैं एवं मुझे ख़ुशी है कि भीनमाल में एक संस्था तन मन धन से मानव सेवा में लगी है । जी एस टी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने भी परिषद की प्रशंसा में अपने शब्द कहे । गौतम सांघवी ने जानकारी देते हुए कहा कि तक़रीबन 3000 लोगों ने ठंडे जूस का लाभ लिया । उपस्थित गण में नैनाराम चौहान, ओमप्रकाश खेतावत, कन्हैयालाल खंडेलवाल, नारायण जांगिड़, दिनेश भाटी, डॉ रतन पटेल , गोपाल बालौत, अशोक धारिवाल, जगतपाल सिंह, गौतम संघवी , संदीप देसाई, सुरेश वैष्णव , भरत अग्रवाल, सुमित बाहेती, सुरेश सोलंकी , अरविंद माहेश्वरी, जितेंद्र सोनगरा, प्रकाश खंडेलवाल आदि।

Leave A Reply

Your email address will not be published.