Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

विप्र महाकुम्भ को लेकर बैठक आयोजित. पूर्व मंत्री की अध्यक्षता मे हुई बैठक।

0 8

जालोर मे ब्राह्मण महापंचायत का इतिहास दोहराए – पुरोहित

विप्र समाज को एकजुटता दिखानी होंगी – रावल

रवि राजपुरोहीत बौद्धिक भारत महाराष्ट्र

मुंबई /विप्र फाउंडेशन द्वारा जोधपुर संभाग के सभी जिलों का सामूहिक विप्र महाकुम्भ का 18 जून 10 बजे मलकेश्वर मठ,राजेंद्र नगर जालौर मे होने जा रहा है! जिसको लेकर विप्र महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए बुधवार शाम को अखिल भारतीय राजपुरोहित महासभा के बैनर तले राजपुरोहित गुरु सेवा संस्थान हॉल,काला चौकी मुंबई मे पूर्व केबिनेट मंत्री राज के.पुरोहित के मार्गदर्शन मे बैठक हुई. जिसमे राज पुरोहित ने बैठक को सम्बोधित करते सभी विप्र बंधुओ से ज्यादा से ज्यादा संख्या में 18 जून को जालोर पहुंचकर समाज की एकता दिखाने का आव्हान किया.उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विप्र ब्राह्मण संगठन मिलकर फिर ब्राह्मण महापंचायत का इतिहास दोहराएंगे,सभी विप्र बन्धु भी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने का आव्हान किया। एवं ब्राह्मण समाज की एकता का परिचय देंने कि भी बात कही.पुरोहित ने विप्र बन्धुओ को चलो जालोर चलो जालोर के गगन भेदी नारों के साथ घोषणा भी की. इस अवसर पर विप्र कार्यकारिणी के सदस्य बाबूलाल रावल,फलवद्दि ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी विप्र समाज जालोर मे होने वाले महाकुम्भ मे पधारकर सफल बनाये, एवं विप्र समाज को एकजुटता दिखानी होंगी. इसी कड़ी मे कार्यकम को सफल बनाने के लिए खेतसिंह पुरोहित मवड़ी,प्रतापचंद पुरोहित दाता ने भी अपने विचार व्यक्त किए.इस दौरान महेंद्रसिंह सिंन्दरली, जयसिह मुलेवा,जोगसिंह साकरना,सुरेश नारादरा,महेंद्रसिंह खींचन, मुकेश पराखिया,देवीलाल रामपुरा,अर्जुनसीह नारणावास,प्रवीण खिरोड़ी, जसवंतसिंह रोड़ा,अनराजसिंह नोरवा, उमेदसिंह पूनाडीया,अर्जुनसीह लूंभावास,महावीर तातडा,जसवंतसिंह मोकलसर,श्रवण तातडा,रेवतसिंह राजपुरोहित,उमेदसिंह नोरवा,श्रवण दौलपुरा,दिनेश भटाना,राजुभाई रावल, हिरसिंह नोरवा,विजयसिंह राजपुरोहित,मांगीलाल तातडा,सुभाष पुरोहित समेत सैकड़ो विप्र बंधु मौजूद थे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.