देवगढ तहसील में ग्राम पंचायत आंजना मै पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय रखी गई।
अशोककुमार चंदेल बौद्धिक भारत अहमदाबाद
देवगढ तहसील में ग्राम पंचायत आंजना मै पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय रखी गई। प्रतियोगिता में शिवम क्लब ने विद्यालय विकाश समिती क्लब, तेजल क्लब ने महादेव क्लब, मां अंजली क्लब ने भोलेनाथ क्लब, महाकाल क्लब ने लाडली फाउंडेशन क्लब, मां अंजनी क्लब आंजना ने लाडली फाउंडेशन क्लब, शिवम क्लब ने तेजल क्लब भवरिया को हराया। फाइनल मैच मैं संघर्षपूर्ण मुकाबले मैं शिवम क्लब आंजणा ने मां अंजनी क्लब को हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दर्शकों ने फाइनल रोमांचक मैच का आनन्द लिया। आयोजक भाजपा नेता अजय सोनी ने विजेता उपविजेता को पुरस्कार दिए व अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान हरिसिंह रावत फौजी, हरजी रेबारी वकील, भगू रैगर, धर्मचंद प्रजापत, प्रकाश मेवाडा, महेंद्रसिंह रावत, भैरुलाल रैगर, रामसिंह रावत, कैलाश रैगर, शिव मेवाडा, शंकर रैगर सहित काफी संख्या मैं लोग मौजूद रहे।
