रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत समाचार
बड़वानी जिले में स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से चालू कर दी है इन 13 सूत्री मांगों में लैब टेक्नीशियन को 4200 ग्रेड लैब असिस्टेंट को 2800 ग्रेड लैब अटेंडेंट को 2400 सौ पे ग्रेड, रिस्क एलाउंस, अतिरिक्त कार्य भत्ता,नियमित लैब टेक्नीशियन को 100% वेतन दिया जाए, संविदा लैब टेक्नीशियन को नियमित किया जाए आदि प्रमुख मांगे हैं जिला अध्यक्ष राजाराम सोलंकी का कहना है कि जब तक मांगों का निराकरण नहीं होगा और हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी और हमें शासन प्रशासन से आशा है कि हमारी मांगों का जल्द से निराकरण किया जाएगा ।इस दौरान उन्होंने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय प्रेम सिंह जी पटेल को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और उनके जल्द निराकरण हेतु उनसे अपील की ।हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य विभाग का पैरामेडिकल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा जिसमें समस्त लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के संयोजक ललित लाड, मगरेजी ,जेकबजी पंचालजी , अजनारेजी ,सूरज जी, पंवार जी, सिरसाठ जी आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।