Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सविंदा, निविदा प्लेसमेंट के कर्मचारियों कोअनुभव प्रमाण पत्र व सविंदा रूल्स 2022 में शामिल करें सरकार – जेडी चारण

0 82

भरत जोशी बौद्धिक भारत समाचार

आज सविंदा , निविदा, प्लेसमेंट, यूटीबी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, नर्सेज,एकीकृत महासंघ सिरोही के जिलाध्यक्ष जीवत दान चारण ने बताया है कि आज एकीकृत महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उदय सिंह डिंगार , के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय के मार्फ़त माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजा, उदय सिंह डिंगार ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की सरकार से मांग की है , जिलाध्यक्ष चारण ने कहा कि सविंदा, निविदा, यूटीबी, प्लेसमेंट एजेंसी के द्वारा लगे हुए कर्मचारियों को भी सविंदा रूल्स 2022 में शामिल करने की मांग की गई है , कारण के जब ये कर्मचारी इन एजेंसी के मार्फ़त कार्य करते है तो इनका आर्थिक व मानसिक रूप से शोषण होता है , ठेकेदार के द्वारा इनका शोषण किया जाता है न ही इनका मानदेय समय पर दिया जाता है , जो मानदेय दिया जाता है वो भी आधा अधूरा दिया जाता है जो आर्थिक शोषण है , पूरा मानदेय मांगने पर इनको सेवा से हटाने की धमकियां भी जाती जो सरासर कर्मचारियों के साथ अन्याय है , मेडिकल कॉलेज सिरोही से सम्बद्ध जिला अस्पताल में कई कर्मचारी सविंदा, निविदा, प्लेसमेंट एजेंसी के द्वारा लगभग 106 कर्मचारी सेवा दे रहे है , जिसमे सफाई कर्मी, ट्रॉली मेन, कम्प्यूटरकर्मी, ड्राइवर, फार्मासिस्ट,वार्ड बॉय, गार्ड, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, हेल्पर, सहित कई कर्मचारी है , इसलिए ऐसे सभी कर्मचारियों को सविंदा रूल्स 2022 में शामिल कर कर्मचारियों को राहत प्रदान करने का मुख्यमंत्री महोदय से अपील की हैa

साथ ही जो कर्मचारी एनजीओ के मार्फ़त लगे हुए है उनको अभी तक अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं किये गए है , सिर्फ जो नेशलन हेल्थ मिशन के द्वारा लगे हुए है उनको ही अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे है , जो एनजीओ व प्लेसमेंट एजेंसी के द्वारा लगे हुए है उनको जारी नहीं कर इनके साथ कुठाराघात हो रहा है , इसलिए इन कर्मचारियों को भी अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर राहत देनी चाहिए , जिससे ये भी नियमित रूप से हो रही भर्तियों में बोनस अंक के हकदार बन सके , चिकित्सा, सविंदा निविदा मेडिकल कॉलेज सिरोही अध्यक्ष ईश्वर सिंह राठौड़ ने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलना हम मानदेय कर्मचारियों का आर्थिक स्थिति खराब होती है , प्लेसमेंट एजेंसी को पाबंद कर समय पर मानदेय देने की मांग की गई है ,डॉ उदय सिंह डिंगार प्रदेश उपाध्यक्ष, जीवत दान चारण नर्सेज अध्यक्ष सिरोही, ईश्वर सिंह राठौड़ चिकित्सा सविंदा अध्यक्ष ,प्रह्लाद मीणा, ओटा राम,नितेश सुथार,प्रवेश, चंपा लाल,बाबूलाल, जीतू, जयंती, राहुल,मुकेश मीणा, राहुल, गौरव सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.