Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जल जीवन मिशन की पंचायत स्तरीय कार्यशाला का समापन।

0 44

रामलाल सोलंकी बौद्धिक भारत समाचार कुक्षी

जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय हितधारको का प्रशिक्षण ( L-3) का दिनांक 20 जनवरी 2023 को जिला पंचायत-धार के मार्ग दर्शन एवम लोक स्वस्थ्य यंत्रिकी विभाग के सहयोग से कुक्षी के वृंदावन गार्डन में समापन हुआ। ग्राम नल जल योजना का संचालन प्रबंधन एव रखरखाव ,जल गुणवत्ता प्रबंधन, वाटर मेन की भूमिका और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के सदस्यो , पंचायत सदस्य , महिला बचत समूह के सदस्यों ने भाग लिया , प्रशिक्षण मे प्रतिभागियों को जल जीवन मिशन के उद्देश्य कार्य, ग्राम नल जल योजना की कार्य योजना तैयार करना, योजना के घटक, योजना की चुनौतियां, पेयजल गुणवत्ता परीक्षण कार्य, पेयजल स्त्रोतों का दीर्घकालीन स्थायीत्व के लिए भू जल संवर्धन कार्य, सतही जल संवर्धन कार्य, वर्षा जल संरक्षण कार्य, नल जल योजना का प्रबंधन संचालन रखरखाव करने के लिए ग्राम जल एंव स्वच्छता तदर्थ समिति का गठन करना, समिति के कर्तव्य दायित्व जिम्मेदारी जवाबदारी पर मार्गदर्शन दिया गया है। ग्राम नल जल योजना की कार्य योजना बनाने में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कैसे किया जाना चाहिए, समुदाय की जिम्मेदारी क्या रहेगी। नल जल योजना का प्रबंधन करने के लिए समिति द्वारा वार्षिक वित्तीय बजट तैयार करना आदि विषयो पर अवगत कराया जावेगा । संस्था की ओर से जिला समन्वयक श्री मनोज मिश्रा जी, ने प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में पंचायत के सरपंचों के कर कमलों से प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ “हर घर जल ,”जल जीवन मिशन का प्रतीक चिन्ह और बैग दिया गया। कार्यक्रम में लोक स्वस्थ यांत्रिकी विभाग खंड सरदारपुर जिला धार के अधिकारी उपस्थित रहे। संस्था की ओर से श्री रूपक त्रिवेदी ध्वरा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.