नव मतदाता पंजीयन अभियान को लेकर सांचौर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
प्रवीण जोशी बौद्धिक भारत समाचार
नव मतदाता पंजीयन अभियान को लेकर सांचौर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंडल कार्यशाला में उपस्थित होकर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा की नव मतदाता अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण देश में मजबूती प्रदान करेगी हम सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव घर-घर जाकर 17 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करके उनको वोटर लिस्ट में जुड़वाना है, कार्यक्रतो को अधिक से अधिक भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना को आमजन तक पहुचाने है और जनतंत्र के सशक्तिकरण और लोकमत परिष्करण में नव मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह राव भाजपा नेता दानाराम चौधरी सांवलाराम देवासी जामाराम चौधरी श्रीमती हरिया देवी देवासी डॉ शीला विश्नोई पार्षद सोहन खत्री ओम प्रकाश माली सहित मंडल पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
