विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार मिशन तहसील 392 योजना के तहत भीनमाल पंचायत समिति में बुधवार को शिविर का आयोजन हुआ।
ललित हौंडा बौद्धिक भारत समाचार
विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार मिशन तहसील 392 योजना के तहत भीनमाल पंचायत समिति में बुधवार को शिविर का आयोजन हुआ। विशेष योग्यजन आयुक्त शिविर में 4 बजे आने वाले थे लेकिन वे 6 बजे पहुंचे। जिस कारण आधे दिव्यांग बिना काम करवाए ही बैरंग लौट गए। विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने देरी से आने का कारण बताते हुए कहा कि हम शिविर में एक-एक व्यक्ति से मिलते हैं। इसलिए अगले शिविर के लिए देर हो जाती है अगर आपका काम नही होता है तो हमें संपर्क करे हम आपका काम करवाएंगे। इस दौरान आयुक्त ने सभी दिव्यांगों को अपने पर्सनल नंबर भी दिए। शिविर के दौरान 4 पेंशन पीपीओ, 50 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र ऑनलाइन, 8 रोडवेज बस के पास जारी किए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. समरजीत सिह, उपखंड अधिकारी जवाहरराम चौधरी, विकास अधिकारी चुनाराम विश्नोई, बीसीएमओ डॉ. दिनेश विश्नोई, ईओ तेजराज भण्डारी, सहायक अभियंता हरसन राम चौधरी, डिस्कॉम एक्सईएन भरत देवड़ा, सहायक अभियंता रमेश कुमार शर्मा, साइट विकास अधिकारी राजकुमार, बाबूलाल सुथार, घेवरचंद घाची, घेवरचंद राजपुरोहित, मुकेश शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।