ललित हौंडा बौद्धिक भारत समाचार
भीनमाल शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत गुरुवार को योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचकर श्रद्धालुओं को योग के गुर बताएं। इसके बाद कथा का आयोजन भी हुआ जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि आजकल खाद्य पदार्थ मिलावटी हो गए हैं जिस कारण भोजन भी शुद्ध नही बनता हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना योग करना चाहिए। इसके लिए योग के अलग-अलग आसन करके मनुष्य स्वस्थ रह सकता है, जो बीमारी दवा से ठीक नहीं होगी उस बीमारी को योग ठीक करने की क्षमता रखता है। इसके पश्चात कथा का आयोजन हुआ, जिसमें मुरलीधर जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा पुणे में जरूर खर्च करना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ी भी पुण्य की भागीदारी बनेगी। उन्होंने कहा कि मौत से कभी नहीं डरना चाहिए क्योंकि जिसने जन्म लिया है उसको एक दिन मरना ही है।
सुबह होगा योगा का आयोजन
शुक्रवार को अलसवेरे 5:00 बजे योग गुरु बाबा रामदेव उपस्थित श्रद्धालुओं को योग के विभिन्न आसनों के बारे में सिखाएंगे। इस दौरान महोत्सव में ओटाराम देवासी, विधायक जोगेश्वर गर्ग, मुफ्त सिंह राव, प्रेम सिंह राव, विजय सिंह राव, गुमान सिंह राव, जय सिंह राव, भरतसिंह भोजाणी, चिंटू सिंह, बाबू सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।