Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे नव मतदाता पंजीकरण अभियान एवम डाटा प्रबंधन एवम उपयोग कार्यशाला का आयोजन।

0 11

ललित हौंडा बौद्धिक भारत समाचार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे नव मतदाता पंजीकरण अभियान एवम डाटा प्रबंधन एवम उपयोग कार्यशाला का आयोजन पूर्व सांसद पुष्प जैन के मुख्य आतित्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के नेतृत्व में राम सीन में गुरुवार को आयोजित हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पुष्प जैन ने कहा कि देश के विकास में युवाओं का अहम योगदान है। आने वाले चुनावों में प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं को अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करना एवं उनको भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाना आवश्यक हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनहित की सैकड़ों योजनाएं चल रही है जिसका आम जनता को लाभ मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नव मतदाता पंजीयन हेतु हमें प्रत्येक बूथ पर हर घर से संपर्क करके 18 वर्ष की आयु वाले युवा एवं युवतियों को मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु प्रेरित करना है। वर्तमान में राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, पेपर लीक होने को रोकने में सरकार विफल रही है। जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा की राजस्थान में गुंडाराज, लूट डकैती, बलात्कार के मामले बढ़ रहे है लेकिन सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। जिला महामंत्री हरीश राणावत ने कहा की इंदिरा गांधी शहरी विकास योजना के नाम पर जूठे वादे करके युवाओं को ठगा है। इस दौरान पूर्व सांसद पुष्प जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग सहित भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रिमल मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष भेरूदान चारण जिला महामंत्री हरिश राणावत जिला मंत्री पवनी मेघवाल, जिला सोशल मिडिया संयोजक चंद्रकांत सुन्देशा, डिंपल सिंह चैहान, बिशन सिंह सोलंकी जामताराम चौधरी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़ सिंह राव बोरली भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष किशन लाल प्रजापत पेपसिह चांदुर, प्रवीण दवे, रमेश सेन रमेश मेघवाल, महेंद्र चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.