Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जालोर की बागरा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

0 8

जालोर की बागरा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

बागरा थाना अधिकारी तेजू सिंह ने बताया कि एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर पूरे जिले में चोरी की बढ़ती वारदातों पर रोक लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एएसपी डॉ. अनुकृति उज्जैनिया, पुलिस उपाधीक्षक हिम्मत सिंह के सुपरविजन में हेड कॉन्सटेबल मंदरूपाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार आरोपी जेठाराम(26) पुत्र मांगीलाल मेघवाल निवासी नारणावास को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी की वारदात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। इस दौरान उनसे और भी कई वारदातें खुलने की संभावना हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.