माउंट आबू | सिरोही जिले की पर्वतीय पर्यटन नगरी माउंट आबू में इन दिनों 62 वा खेलकूद प्रशिक्षण शिविर शहर के पोलो ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है जहां पर तकरीबन 400 बच्चे ग्रीष्मकालीन प्रवास के दौरान विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण ले रहे हैं और इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है इसी बीच राज्य क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी अपने एक दिवसीय दौरे पर माउंट आबू पहुंचे जहां पर उन्होंने देर शाम को आयोजित कैंप में बच्चों को मिल रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर बच्चों से खास बातचीत की और बच्चों को किस प्रकार की की समस्याएं आ रही है इसको लेकर के भी उन्होंने मौजूद छात्र छात्राओं से बातचीत की और उन्हीं के साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया इसी बीच उन्होंने माउंट आबू में बच्चों को किस प्रकार की आवास सुविधा मिल रही है उसका भी जायजा लिया |