Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

गोचर भूमि पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराने हेतु सौपा ज्ञापन

0 24

निकटवर्ती ग्राम पंचायत धाणसा के नागरिकों ने जिला कलेक्टर निशांत जैन को रमेश भंडारी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर गौचर भूमि पर किये गये अतिक्रमण को मुक्त करने के मांग की है ।
 मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि   पिछले कई महीनों से हर गाँव, गली एवं मोहल्लों में बैल एवं साँड़ विचरण कर रहे हैं । इससे कई लोग घायल भी हुए हैं तथा कही जन हानि भी हुई है । इसका मूल कारण यह है कि जिस  जगह गोचर भूमि थी उस पर अतिक्रमण हो गया है । अब उनको चरने के लिये जगह नही बची है । इसलिए समस्त गौचर भूमि पर किये गये अतिक्रमण को मुक्त करने हेतु कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है ।
 समाज सेवी रमेश भंडारी ने बताया कि बहुत स्थानों पर दानदाताओं ने गोशाला खोली है, उन सबको बहुत बहुत धन्यवाद है । कई लोग स्वार्थी हैं, जो गाय दूध नही देती है, उसको आवारा छोड़ देते हैं । कई दानदाताओं ने गोशाला में बहुत से साँड़ को भी अपने यहां पर  जगह भी दी है,  उनका पालन पोषण भी कर रहे हैं । मगर बैल बहुत बड़ी संख्या में होने के कारण बाहर घुम रहे हैं । उनके लिये गौशाला में पर्याप्त मात्रा में स्थान नहीं होने के कारण वे अपनी हालत पर रो रहे हैं । ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे जिले में गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु अभियान चला कर कार्यवाही की जावे । 
 ज्ञापन देते समय चम्पालाल बन्दा मुथा, कैलाश सेठ, कान्तिलाल पटियात, सुरेश संघवी, पुखराज सेठ सहित कई नागरिक उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.