Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

प्रचार अभियान के तहत डाक गाँव में बाल विवाह नहीं करने व वृक्षारोपण करने का दिलाया संकल्प

0 14

रेवदर- समीपवर्ती डाक गांव में प्रचार अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, सिरोही के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने स्वस्थ रहने के लिए योग प्रोटोकॉल,लू-तापघात से बचाव के उपाय,बाल विवाह रोकथाम, सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ, बेटी-पढ़ाओ, जल संरक्षण व वृक्षारोपण के महत्व पर ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों को बाल विवाह नहीं करने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत सहायक खेताराम एवं धनाराम उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.